दुबई। शाहिद अफरीदी [6/38] की शानदार गेंदबाजी व कमरान अकमल [48] व मिस्बाह उल हक [नाबाद 30] की ठोस बल्लेबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने पहले वनडे मैच में आस्ट्रेलिया को चार विकेट से हरा दिया।
आस्ट्रेलिया की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 38.5 ओवर में 168 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 35 गेंद शेष रहते छह विकेट पर 171 रन बनाकर मैच जीत लिया। पाकिस्तान की भी शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसके सलामी बल्लेबाज सलमान बट [5] भी जल्दी ही आउट हो गए। इसके बाद कप्तान यूनिस खान [11] भी चलता बने। मगर विकेटकीपर बल्लेबाज ने एक छोर से डटकर बल्लेबाजी की और शोएब मलिक [24] के साथ तीसरे विकेट में 48 रन जोड़े। इस बीच मलिक भी चलता बने। मैन ऑफ द मैच अफरीदी [24] ने तेज रन बनाकर पाक टीम को 138 रन तक पहुंचाया। बाद में मिस्बाह व उमर गुल [नाबाद 8] ने टीम को जीत दिला दी।
आस्ट्रेलिया ने पहला विकेट सलामी बल्लेबाजी शान मार्श [16] के रूप में खोया। आस्ट्रेलियाई टीम के लिए पारी की शुरुआत करने वाले मार्श अच्छी लय में दिख रहे थे, पर 16 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद ब्रॉड हाडिन [40] व शेन वॉटसन [40] ने टीम का कुल योग 95 रनों तक पहुंचाया। अफरीदी व नए गेंदबाज सईद अजमल ने कप्तान माइकल क्लार्क [4], एंड्रयू सायमंड्स [2], नाथन हौरित्ज [1] व कैलम फर्ग्यूसन [2] को भी जल्द निपटा दिया।
वॉटसन 107 रन के कुल योग पर अफरीदी द्वारा बोल्ड किए गए। बाद में पुछल्ले बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर सके। जेम्स होप्स 48 रन पर नाबाद रहे।
स्कोर बोर्ड
आस्ट्रेलिया 38.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 168 रन
मार्श रन आउट 16
हाडिन का यूनिस बो अफरीदी 40
वॉटसन बा अफरीदी 40
एम. क्लार्क का अकमल बो अजमल 4
सायमंड्स का अकमल बो अफरीदी 2
फर्ग्यूसन का मिस्बाह बो अफरीदी 2
होप्स नाबाद 48
हौरित्ज बो अजमल 1
ब्रैकन बो अफरीदी 1
एस. क्लार्क बो अफरीदी 2
हिलफेनहास बो उमर गुल 4
अतिरिक्त: 8
विकेट पतन: 1-41, 2-95, 3-100, 4-107, 5-108, 6-109, 7-110, 8-118, 9-122।
गेंदबाजी
गुल 9.5-0-48-1
शोएब 6-0-35-0
इफ्तिखार 2-0-18-0
अफरीदी 10-0-38-6
अजमल 10-1-19-2
मलिक 1-0-9-0
पाकिस्तान 44.1 ओवर में छह विकेट पर 171 रन
बट एलबीडब्ल्यू बो हिलफेनहास 5
अकमल का हाडिन बो एस क्लार्क 48
यूनुस का ब्रैकन बो होप्स 11
मलिक का हाडिन बो होप्स 24
मिस्बाह नाबाद 30
अफरीदी का ब्रैकन बो हिलफेनहास 24
नासिर बो सायमंड्स 9
गुल नाबाद 8
अतिरिक्त: 12
विकेट पतन :1-5, 2-33, 3-81, 4-99, 5-138, 6-152।
गेंदबाजी:
ब्रैकन 9.1-2-25-0
हिलफेनहास 10-3-42-2
होप्स 8-1-22-2
एस. क्लार्क 8-1-32-1
हौरित्ज 6-0-27-0
सायमंड्स 3-0-18-1
